Latest News

पंजाब सरकार राहत सामग्री बाँटने में कर रही भेदभाव : वसीम राजा

By 26-4-2020

Published on 26 Apr, 2020 08:01 PM.

जालंधर (प्रजातंत्र शक्ति,हर्ष शर्मा)पंजाब भाजपा के प्रवक्ता वासीम राजा ने पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार के नेता केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा दी गयी राहत सामग्री के वित्रण में भी भेदभाव कर रही है वसीम राजा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोई भी राहत सामग्री का वित्रण हो रहा है वो कांग्रेस के कार्यकर्ता करते है और वो अपना वोट बैंक देख कर ही वित्रण कर रहे है जिससे वित्रण का काम ठीक तरीके से नही हो पा रहा पंजाब भाजपा प्रवक्ता वसीम राजा ने कहा कि इसके साथ साथ जो किसानों के पास बन रहे है वो भी कांग्रेस के नेताओ के निर्देशानुसार ही प्रशासन बना क्र दे रहा है जो सरासर गलत है इस महामारी के दौर में पंजाब के मुख्यमंत्री को पंजाब के सभी नागरिकों के साथ सामान्य रूप से व्यवहार करना चाहिए पंजाब के मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वो बिना किसी भेदभाव से देश के लगभग 135 करोड़ लोगों के लिए इस संकट की घड़ी में कार्य कर रहे है वसीम राजा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को पार्टी और वोटबैंक की राजनीति से ऊपर उठ राज्य में इस संकट की घड़ी में बड़े दिल से अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद को राहत पहुंचाने के निर्देश देने चाहिए।

Viewers: 50188

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper